कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत के नारायणपुर गाँव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बिजली की चपेट में आने से डेट मुर्मू के पुत्र सुरेश मुर्मू (23) की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश मुर्मू अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त था। तभी वह अचानक अनजाने में बिजली के प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते तब तक बिजली के जोरदार झटके लग चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को कोढ़ा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
सुरेश की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। 23 साल के जवान बेटे को खोने के बाद पिता डेट मुर्मू और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश एक मिलनसार युवक था और अपने परिवार का सहारा था।


























