मनिहारी /कटिहार – होली पर्व के दिन मनिहारी थाना क्षेत्र के महिषाडीह वार्ड 9 में एक वृद्ध महेश प्रसाद सिंह की धारदार हथियार से सर में मारकर निर्मम हत्या कर दिया। गया है। यह घटना मनोहरपुर पंचायत के महिषाडीह वार्ड 9 की है। जहां वृद्ध महेश प्रसाद सिंह (65) अकेले रहते थे।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 माह पूर्व महेश सिंह की पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तभी से वह यहां अकेला रहते थे।वही ग्रामीणों ने बताया कि महेश प्रसाद सिंह को दो बेटा और एक बेटी है। जिसमें एक बड़ा बेटा बबलू सिंह बगल के गांव महेशपुर में रहता है।वही छोटे बेटा अर्जुन सिंह बाहर काम करता है ।
जबकि महेश सिंह की पुत्री सुनीता देवी नौगछिया में शादी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और जांच जुट गयी है । एसडीपीओ विनोद कुमार ने थानाध्यक्ष पंकज आनंद को निर्देश देकर दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा।



























