प्रधान लिपिक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही के प्रधान लिपिक इलानंद दास के सेवानिवृत्ति पर अंचलाधिकारी मो. इस्माइल की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान लिपिक को अंगवस्त्र, शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इलानंद दास 1989 में सरकारी सेवा में आये थे। वे वर्ष 2024 में मनसाही अंचल में प्रधान लिपिक पर योगदान किए थे और यहीं से 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

इस मौके पर राजस्व कर्मचारी चंद्रमा सिंह, महबूब आलम,अंचल कर्मी चन्दन आर्या,पवन कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!