प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले..विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकले,संसद में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए

SHARE:

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया है।उन्होंने विपक्ष से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील करते हुए कहा कि संसद में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए।नारे नहीं नीति पर बल देना चाहिए और ये आपकी नियत होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा नेशन बिल्डिंग की सोच होनी चाहिए। नकारात्मकता को दूर रखने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष अपनी रणनीति बदले में टिप्स देने को तैयार हूं।राष्ट्र प्रगति की राह पर चल निकला है।वही उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दल पराजय नहीं पचा पा रहे है।विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर आए गत दिनों बिहार में जो चुनाव हुआ, उसमें मतदान का जो विक्रम हुआ, वो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

माताओं-बहनों की जो भागीदारी बढ़ रही है, ये अपने आप में एक नई आशा, नया विश्वास पैदा करती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य ये है कि 1-2 दल तो ऐसे हैं कि वो पराजय भी नहीं पचा पाते।मैं सोच रहा था कि बिहार के नतीजों को इतना समय हो गया, तो अब थोड़ा संभल गए होंगे।

लेकिन, कल जो मैं उनकी बयानबाजी सुन रहा था, उससे लगता है कि पराजय ने उनको परेशान करके रखा है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये सत्र, संसद देश के लिए क्या सोच रही है, संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाए।पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आएं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!