महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बताया सीएम फेस जबकि इस नेता को बताया उप मुख्यमंत्री का चेहरा

SHARE:







महागठबंधन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है।अशोक गहलोत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया। पत्रकार वार्ता में तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के कई मौजूद थे।


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर सभी लोग बेताब थे, लेकिन हम लोग नहीं।हम लोग बिहार को बनाने पर फोकस कर रहे हैं, न कि मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाने पर,तेजस्वी यादव ने  कहा कि नीतीश कुमार को अब तक राजग ने सीएम फेस घोषित नहीं किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार में हर विभाग में भ्रष्टाचार और अफसरशाही फैली हुई है।

उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि और मंत्री तक की बात नहीं मानी जाती है. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने तय कर लिया है कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।उन्होंने कहा कि एनडीए ने केवल उनकी घोषणाओं की नकल की और जमीन पर कोई काम नहीं किया। तेजस्वी ने मौजूदा  सरकार को नकलची सरकार कहा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने बिहार की महिलाओं को 10 हजार रुपये की घूस देने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ एनडीए में अन्याय हो रहा है। चुनाव के बाद जदयू को खत्म कर दिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई