पुलिस ने मोबाइल छीनतई की घटना का किया उद्भेदन, 24 घंटे के भीतर दो शातिर गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चंद्रा


पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई मोबाइल के साथ साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। शहर कै चुड़ीपट्टी कागजिया बस्ती निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद समीर उर्फ मोहम्मद सनीर पिता शकील अहमद और 19 वर्षीय सगीर अंसारी पिता वसीम से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि गत मंगलवार को बाइक सवार दोनों आरोपी ने झपट्टा मारकर कोचिंग जा रही छात्र से उसका मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद छात्रा के पिता रामू पासवान के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीनी गई मोबाइल के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ मोहम्मद सनीर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध किशनगंज थाना में आपराधिक मामला दर्ज है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!