जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगी करने मामले में न्यायालय के आदेश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। बेलवा छगलिया निवासी मंसूर अली के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित मंसूर अली ने बनवाड़ी … Read more

किशनगंज:बंदोबस्त कार्यालय में चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

सागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने बंदोबस्त कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मुख्य द्वार का ताला टूटा देख कर कर्मियों को अनिष्ट की आशंका हो गई। जांच के दौरान पता चला कि आईआईसी रूम और बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रकोष्ठ का भी ताला भी टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने बंदोबस्त पदाधिकारी … Read more

किशनगंज : दो पक्षों में मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेसर हाट वार्ड नंबर 14 में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे और दुकान बनाने का विरोध करने पर एक ही परिवार के कई लोगों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहाँ इस घटना में पीड़ित गुड्डू नदाफ,उनके पिता और परिवार … Read more

कटिहार न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटिहार न्यायालय के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था। रविवार अल सुबह टुप्पामारी गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी शमशेर आलम और उसके भाई नजर अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों … Read more

पुलिस अधीक्षक ने बहादुरगंज थाना का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरगंज थाने का शनिवार के दिन औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की गहन जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कार्यालय के फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव को देखा साथ ही साथ मालखाने में जब्त सामानों की स्थिति और शस्त्रागार में हथियारों की सुरक्षा का … Read more

महानंदा नदी में डूबे 65 वर्षीय किसान,तलाश जारी

किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के दौला पंचायत अंतर्गत पोरलाबाड़ी गांव में 65 वर्षीय किसान के डूबने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति महानंदा नदी में डूबकर लापता हो गए।लापता किसान की पहचान मोहम्मद ईशा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों … Read more

राशन कार्ड आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड के नए आवेदनों के प्राप्ति, सत्यापन एवं समयबद्ध निष्पादन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था। बैठक में प्रखंड … Read more

नाबालिग के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल,केस दर्ज

किशनगंज/सागर चंद्रा नाबालिग के साथ हथियार के बल पर जबरन दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता घटना की शिकायत लेकर पहाड़ कट्टा थाने जा पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर आरोपी युवक सहित अन्य 13 लोगों के विरुद्ध … Read more

गड्ढे में पलटी मारुति कार, चालक घायल; चंद्रगांव–बैगना मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड की बैगना पंचायत अंतर्गत चंद्रगांव से बैगना जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की जर्जर स्थिति एक बार फिर सामने आई है। शनिवार को बैगना मदरसा के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक मुंतज़िर घायल … Read more

पोठिया में राशन कार्ड को लेकर समीक्षा बैठक, विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने का निर्देश

किशनगंज /प्रतिनिधि पोठिया प्रखंड सभागार में शनिवार को राशन कार्डों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक मो. कमरुल होदा ने की। इसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ), जनवितरण प्रणाली के डीलर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक श्री हुदा ने बताया कि केंद्र सरकार के अनुसार बिहार में … Read more