पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख का स्मैक बरामद

आईजी के सख्त निर्देश का असर पकड में आया दो स्मैक तस्कर जांच के दौरान पांच सौ ग्राम स्मैक कार से बरामद पुलिस की सक्रियता से इसके पहले भी अम्बेदकर चौक पर पकड में आया था स्मैक तस्कर मनिहारी /कटिहार – रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनिहारी … Read more

14 साल की लड़कियों को ग्राडाशील वैक्सीन लेने के लिए किया गया प्रेरित

मनसाही/कटिहार – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साहबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा 14 वर्ष पूरे हुए एवं 15 वर्ष से कम उम्र के छात्राओं को ग्राडाशील वैक्सीन लेने की अपील प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम ने किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

आंधी और बारिश से 18 घंटे बिजली रही बाधित

फसल,पेड़ और बिजली के पोल ने पकड़े जमीन मनसाही/कटिहार – बीते रात्रि आयी आंधी और वर्षा से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और वर्षा से किसानों को मकई एवं साग सब्जी के फसलों के साथ-साथ केला,आम और लीची के फसल को भी जहाँ नुकसान पहुंचा हैं। वहीं क्षेत्र में कई जगह बड़े-बड़े … Read more

दिव्यांग स्कूली छात्रा को डीएम ने ट्राइसाइकिल किया प्रदान,मिली राहत

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आया है। यहां एक दिव्यांग स्कूली छात्रा नेहा कुमारी को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी को दिव्यांगता के कारण स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ … Read more

कुर्सेला फायरिंग कांड का खुलासा,आरोपी देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कटिहार – कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व विवाद को … Read more

अलग अलग कांडों के दो आरोपी गिरफ्तार

मनिहारी /कटिहार – पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुमारीपुर माराटोला निवासी मनिहारी थाना कांड संख्या 44/2026 में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी जीवन श्रृषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर मनिहारी नगर क्षेत्र … Read more

कटिहार:जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में रविवार को जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्य है,जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की … Read more

प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

मनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का आरंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर एसडीएम श्री सिंह ने प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना से जूडें … Read more

काढ़ागोला घाट पर चला स्वच्छता अभियानपरशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर हुए धार्मिक आयोजन

बरारी /कटिहार – रविवार को गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला घाट पर 379 वां साप्ताहिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर की सफाई कर लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के बाद घाट पर भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्वयंसेवकों … Read more

बाल विवाह के खिलाफ जिला प्रशासन की हुंकार,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता प्रभातफेरी

कटिहार – जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रहने का संदेश दिया है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह जैसी घटनाओ के रोकथाम तथा व्यापक प्रचार -प्रसार को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन और महिला … Read more