निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया अररिया /अरुण कुमार जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में … Read more

भरगामा में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से तीन किशोरियों की मौत, गांव में पसरा मातम

अररिया/अरुण कुमार भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 स्थित बलुवाही महादलित टोला में गुरुवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में तीन किशोरियों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। एक ही गांव की तीन बच्चियों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर … Read more

बलिया बेलौन पैक्स अध्यक्ष बने नरेशचंद्र दास,लोगो ने दी बधाई                                

सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौन में नरेश चंद्र दास ने 567 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों से हरा कर पैक्स अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अबीर, गुलाल लगा कर फुल माला पहना कर उन्हें जीत की बधाई दी। प्रदीप कुमार दास ने बताया … Read more

कार्यकारी एजेंसी के तारीख पर तारीख देने पर श्रम अधीक्षक नाराज,16 जून को उपस्थित नही होने पर होगी एकपक्षीय कार्यवाही

102 एम्बुलेंस चालक संघ ने जतायी नाराजगी – विकास कटिहार – 102 एम्बुलेंस चालक संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि जैन प्लस एजेंसी नाम की कंपनी के द्वारा 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दर्जनों सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने श्रम … Read more

जनता का विश्वास बहाल करने और बंद पड़े उद्योगों को खुलवाने के लिए बड़ा जनआंदोलन करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला संगठन सृजन अभियान’ के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने का संकल्प कटिहार- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को … Read more

स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत,दो घायल

कदवा/कटिहार – बीती रात कदला थाना क्षेत्र के चपरघट – कुर्सेल मुख्य सड़क पर कचौरा चौक के पास स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं बताया गया है कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी … Read more

आग लगने से एक घर जलकर राख,जेवर-नगदी समेत ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में बुधवार की रात विजयकांत झा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर के सहारे पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची मिनी दमकल से कड़ी मशक्कत … Read more

कदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,559.375 विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त,तस्कर भागने में कामयाब

कदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 559.375 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन जब्त कर लिया है।हालांकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा है।जानकारी के अनुसार कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस ने कुम्हड़ी चौक पर डब्लूबी 26 सी 6413 नंबर के एक … Read more

शराब तस्करी पर शिकंजा:25 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेड़ियाही स्थित डीबीएल मोड़ के पास से एक व्यक्ति को पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान डीबीएल मोड के पास साईकिल पर बोरा … Read more

दिघलबैंक में 85.39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों के रुपए नकद बरामद

दिघलबैंक/मुरलीधर झा किशनगंज में सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार पुलिस के द्वारा करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में गुरुवार को दिघलबैंक पुलिस व एसएसबी द्वारा दिघलबैंक बाजार में बड़ी … Read more