लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव,आवागमन कष्टप्रद

किसानों को झमाझम बारिश होने से अगहनी धान की रोपनी में सर्वाधिक लाभ पहुंचा प्राणपुर /कटिहार-दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से ग्रामीण इलाकों के सड़कों में जल जमाव हो जाने से आवागमन कष्टप्रद बन गया है। रोशना बाजार की सड़कों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। दिल्ली दीवानगंज अंडरग्राउंड रेलवे पुल … Read more

विधायक ने घुस लेने वालो को किया सावधान,कहा सबूत मिलने पर होगी एफआईआर

मनिहारी /कटिहार – विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय समस्याओ तथा संगठनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक थी । विधायक ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा की जनता के समस्याओ … Read more

बिजली की समस्या से लोग परेशान,व्यवस्था में सुधार की मांग         

                                     सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनदहर में वर्षों पूराना जर्जर बिजली तार, बिजली ट्रांसफार्मर की कमी के कारण यहां के उपभोक्ताओं को सही तरह से बिजली नहीं मिल रही है।उक्त बातें बताते हुए मुखिया … Read more

आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है – नगर आयुक्त

सहयोग शिविर के आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं सामान्य बोर्ड के निर्णयों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम के सभा प्रशाल भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति … Read more

कटिहार:एसपी ने किया कदवा थाना का औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

कदवा/कटिहार-जिले में नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने बुद्धवार की देर शाम कदवा थाना का औचक निरीक्षण किया।अचानक पुलिस कप्तान की गाड़ी थाना पहुंची देखकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का मुआयना किया। वहीं ओडी रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन अवलोकन तथा उनके संधारण … Read more

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना पड़ा भारी

अवैध हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार डंडखोरा /कटिहार— सोशल मीडिया के दौर में दिखावे की होड़ अब युवाओं को भारी मुसीबत में डाल रही है। थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ अवैध हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को जेल की … Read more

एसीजेएम मनीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ व न्यायालय कर्मियों की ओर से कटिहार में पदस्थापित अवर न्यायाधीश मनीष कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोक मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिला जज श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कुमार … Read more

मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांग

मनिहारी /कटिहार – गंगा के बढ़ते कटाव को लेकर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुमति देवी ने प्रशासन से मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं कटाव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों … Read more

एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्राणपुर /कटिहार – पाट अनुसंधान केन्द्र कटिहार की ओर से एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति उपयोजन के तहत नाथनगर गाँव प्राणपुर में किया गया । इसमें प्राणपुर प्रखंड के लगभग 50 किसानों ने भाग लेकर जूट की अति आधुनिक तकनीक की जानकारी ली। प्रभारी पदाधिकारी दिवाकर पासवान ने किसानों … Read more

कटिहार रेल मंडल में चार नए आरओबी निर्माण प्रस्तावों को मिली मंजूरी की राह हुई आसान,कई लेवल क्रॉसिंग होंगी जाम से मुक्त

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एनएफआर के महाप्रबंधक निर्माण कार्यालय मालीगांव गुवाहाटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत चार महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावों को वर्ष 2026-27 के अम्ब्रेला वर्क के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को जारी पत्र ने कटिहार रेल मंडल … Read more