कटिहार रेल मंडल में चार नए आरओबी निर्माण प्रस्तावों को मिली मंजूरी की राह हुई आसान,कई लेवल क्रॉसिंग होंगी जाम से मुक्त

SHARE:

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एनएफआर के महाप्रबंधक निर्माण कार्यालय मालीगांव गुवाहाटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत चार महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावों को वर्ष 2026-27 के अम्ब्रेला वर्क के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को जारी पत्र ने कटिहार रेल मंडल के लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद श्री तारिक अनवर के सफल प्रयास से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, मालीगांव ने कटिहार रेल मंडल मे 4 आर ओ बी निर्माण को लेकर प्रस्तावित सूची को शार्टलिस्ट की है। पत्र के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य व्यस्त रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर यातायात को सुगम बनाना, सड़क और रेल सुरक्षा को मजबूत करना तथा जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाना है।

जिसमें एक झौआ मीनापुर के एम 22/4-5 एलसी नंबर . केएम – 13 के बदले 2- लेन आरओबी 79,68,92,000/- , दो नंबर झौआ सालमारी के केएम 28/4-5 कटिहार – मुकुरिया के बीच एलसी नंबर . केएम – 15 पर 2 लेन आरओ बी 60,51,40,000/- , 3 नंबर सालमारी मुकुरिया केएम 32/3-4 कटिहार मुकुरिया सेक्शन एलसी नंबर .केएम – 18 पर 2 लेन आर ओबी 64, 68,10,000/- एवं 4 नंबर . कटिहार डण्डखोरा के एम 4/9-0 कटिहार मुकुरिया सेक्शन एलसी नंबर – 4 पर 2 लेन आरओबी 57,73,33,000/- अंतर्गत कुल मिलाकर लगभग 262.61 करोड के काम को शार्टलिस्ट कर भेजा गया है।

इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू होने से, रोजाना हजारों यात्रियों, स्कूली बच्चों, किसानों और व्यावसायिक वाहनों को लेवल क्रॉसिंग पर लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। साथ ही रेल और सड़क यातायात दोनों अधिक सुरक्षित एवं निर्बाध होंगे। सांसद श्री अनवर ने आशा जताई कि कटिहार रेल मंडल में इन चार आरओबी परियोजनाओं के अमल में आने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार एवं लोगों के लिए लाभप्रद होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!