एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

प्राणपुर /कटिहार – पाट अनुसंधान केन्द्र कटिहार की ओर से एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति उपयोजन के तहत नाथनगर गाँव प्राणपुर में किया गया । इसमें प्राणपुर प्रखंड के लगभग 50 किसानों ने भाग लेकर जूट की अति आधुनिक तकनीक की जानकारी ली।

प्रभारी पदाधिकारी दिवाकर पासवान ने किसानों को जूट के आधुनिक सड़न विधि के उपर प्रकाश डाला और क्रीजाफ सोना पाउडर का इस्तेमाल कर किस तरह स्वस्थ और कम अवधि में पाट को सड़ाकर उन्नत पाट प्राप्त किया जा सकता है। जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके ।

कार्यक्रम में केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डा. परितोष कुमार, पौधा रोग विशेषज्ञ एवं डा. लाल बाबु कुमार, कीट वैज्ञानिक ने पौधों में लगने वाले अन्य रोगों एवं व्याधियों के बचाव से किसानों को रूबरू किया। डा. महेंद्र पाल, डा. प्रवीण कुमार, विनय कुमार एवं डा. प्रभात कुमार ने भी वैज्ञानिक विधि के उपर प्रकाश डाला ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!