विधायक ने घुस लेने वालो को किया सावधान,कहा सबूत मिलने पर होगी एफआईआर

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय समस्याओ तथा संगठनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक थी । विधायक ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा की जनता के समस्याओ से रू ब रू होना है । उन्होंने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि चौथी बार कार्यकर्ताओ के मदद तथा जनता ने विधायक बनाया है।

जनता का विश्वास नही खोने देंगे । विधायक ने कहा कि तीनो प्रखंड, अंचल तथा थाना मे कोई रिश्वत की मांग करे तो इसकी सूचना दें । संबोधित लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विधायक ने कार्यकर्ताओ के समस्याओ को गहराई से सुनकर उस समस्या को जड़ से मिटाने का भरोसा जताया ।

मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, रामचंद्र सिंह, अब्दुल मन्नान, पूर्व मुखिया जाकीर अंसारी,मो शोहराब, पूर्व उप प्रमुख विजय साह,सहित बड़ी संख्या में मनिहारी, अमदाबाद तथा मनसाही प्रखंड से कांग्रेस के महिला पुरूष कार्यकर्त मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!