फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) का आईटी सेल जिला अध्यक्ष अमित कुमार पासवान और उपाध्यक्ष आकाश राज के द्वारा कालेज चौक स्थित एक आवास पर रविवार को पार्टी के मेन सेल के जिला महासचिव आदित्य झा के नेतृत्व में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी का क्रियाशील सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला महासचिव आदित्य झा,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान,sc/st के जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रोशन जहां, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष आकाश राज, आईटी सेल के जिला महासचिव सूरज कुमार मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बबलू पासवान, नव मनोनीत जिला सचिव मोहम्मद जासीम, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक पासवान(dp john) उपस्थित थे।
आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पासवान के द्वारा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के समक्ष आईटी सेल का विस्तार किया गया जिसमें राजू कामत, अभिषेक शाह, कुंदन कुमार राय, करण कुमार सिंह, रवि कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल को नव दायित्व दिया गया| सभी नव दायित्व कर्ता को बधाई देते हुए पार्टी को सबल और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की अपील की गई।