खुली सीमा होने के कारण सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता – महानिरीक्षक

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

महा निरीक्षक एवं उप महानिरीक्षक द्वारा वाह्य सीमा चौकी सालबारीटोला का भूमिपूजन किया गया साथ ही वृक्षारोपण किया गया ।

किशनगंज/प्रणव मिश्रा

बुधवार को 19वीं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज में सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी मंजीत सिंह पड्डा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीडांगा का आगमन हुआ ।जहा अधिकारियो ने वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया गया | सर्वप्रथम स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट , 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ,ठाकुरगंज के द्वारा महानिरीक्षक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा वाहिनी में पदस्थ सभी अधिकारियों से परिचय कराया गया तथा महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया |

वाहिनी के समस्त बलकार्मिकों के साथ उन्होंने वार्तालाप किया और उनकी समस्याओं को सुना गया और उनको आश्वस्त किया कि उनकी समस्त प्रकार की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जायेगा और हर संभव सहायता सीमान्त मुख्यालय के तरफ से दिया जायेगा | पदाधिकारियों के द्वारा सीमा पर सजग रहते हुए कार्य करने का दिशानिर्देश दिए गया । इस बीच महा निरीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में जानकारी भी ली और बताया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए। सीमा पर बल की निगेहबानी सख्त करने के भी निर्देश दिये गए | 19वीं वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत वाह्य सीमा चौकी, सालबारीटोला के लिए प्रस्थान किया, जहां पर महा निरीक्षक एवं उप महानिरीक्षक द्वारा वाह्य सीमा चौकी सालबारीटोला का भूमिपूजन किया गया और साथ ही वृक्षारोपण किया गया ।

इस मौके पर महा निरीक्षक द्वारा सभी जवानों को बताया गया कि खुली सीमा होने के कारण सभी को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है | महा निरीक्षक द्वारा नई सीमा चौकी के उद्घाटन पर सभी जवानों को बधाई दी और सशस्त्र सीमा बल के मुख्य उद्देश्य “सेवा सुरक्षा और बंधुत्व” की भावना से सीमा पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया |


इस मौके पर श्री अनूप रोबा कछप, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री संजय कुमार अपुर्वे, एग्जीक्यूटिव इंजिनियर, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल सिलीगुरी , उप कमांडेंट श्री एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट श्री जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री सुनील कुमार सहित बल के सभी अधीनस्त अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक मौजूद थे ।

खुली सीमा होने के कारण सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता – महानिरीक्षक