सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहनी एवं नेपाल एपीएफ जवानों द्वारा चलाया गया संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान

SHARE:


किशनगंज /दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा

मंगलवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की जी कंपनी दिघलबैंक के अधिकारी व जवानों ने मित्र राष्ट्र नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पर करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च किया।

साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की शुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए पहल की।जानकारी देते हुये कंपनी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त पेट्रोलिंग में दोनों देश के अधिकारियो ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की एवं वहीं नेपाली एपीएफ ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है। इस पेट्रोलिंग में दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!