- प्रत्येक दिन मां दुर्गा को गुप्त नवरात्र मौके पर लगाया जायेगा महाभोग
अररिया /अरुण कुमार
साल में कुल चार नवरात्रि आते है. इसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। शारदीय नवरात्रि के बारे में आमतौर पर सभी लोग जानते है। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है।क्योंकि इस महीने की नवरात्र को बहुत ही खास माना जाता है।इस नवरात्र में ध्यान-साधना करके दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करते है।आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
सोमवार को अररिया समिति अररिया दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र को लेकर कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का पूजा आराधना शुरू हुआ।अररिया समिति अररिया दुर्गा मंंदिर के प्रसिद्ध पुजारी पंडित श्री ललित नारायण झा ने बताया कि गुप्त नवरात्र को लेकर दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा को रोजाना महाभोग लगाया जायेगा।आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा सोमवार को सर्वाथ सिद्ध योग में ग्रीष्मकालीन गुप्त नवरात्र की शुरूआत हुई है।
इसमें पंचमी तिथि के क्षय होने से नौ दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा होगी।इस दिन श्रद्धालु निराहार या फलाहार रहकर माता दुर्गा की अराधना करेंगे।घर व मंदिर में कलश की स्थापना व शक्ति का पूजन शुरू होगा।इस नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है।
सप्तमी, अष्टमी व महानवमी यह तीनों दिन मां दुर्गा को विशेष पूजा अर्चना के साथ महाभोग लगाया जाएगा। वही मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार भी किया जा रहा है।इस पूजा में अभिजीत मुखर्जी,अमित सेन गुप्ता,ऐनी दा,गणपत दा,सुभाष दा,कुट्टू दा,नंदन कुमार शाहिल श्याम, शिबू दा,अर्जीत सेन गुप्ता समेत दर्जनों भक्तगण सक्रिय हैं।
19 जून- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
20 जून- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
21 जून – मां चंद्रघंटा पूजा
22 जून- मां कुष्मांडा पूजा
23 जून- मां स्कंदमाता पूजा
24 जून- मां कात्यायनी पूजा
25 जून- मां कालरात्रि पूजा
26 जून- मां महागौरी दुर्गा पूजा
27 जून- मां सिद्धिदात्री पूजा
28 जून- विजयादशमी




























