किशनगंज /सागर चन्द्रा
छह वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म मामले के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशनगंज बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी कर टीकाटोला गलगलिया निवासी आरोपी जैनुद्दीन पिता बुद्दु को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2017 में आरोपी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला थाना में कांड संख्या 49/17 दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। न्यायालय से निर्गत कुर्की की कार्रवाई के बाद भी वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।






























