छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
भीमपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भीमपुर थाना कांड संख्या 44/2023 धारा-30a बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सूर्यनारायण उरांव पिता स्वर्गीय रामदेव उरांव साकिन भीमपुर वार्ड- 07 तथा भीमपुर थाना मध्यनिषेध अप्राथमिकी संख्या 6/2023 के अभियुक्त (शराबी) जितेंद्र राय पिता रामेश्वर राय साकिन चापिन वार्ड नंबर 5 दोनों थाना भीमपुर को बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।
जिसकी जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष अमर नाथ कुमार ने बताया की दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

























