सुपौल :छातापुर के विभिन्न हिस्सों में ईद उल फितर उत्साह के साथ मना,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत


छातापुर प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को मुस्लिम समुदायों का पर्व ईद उल फितर उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में इस्लाम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। पर्व के मौके पर समुदाय के लोग सुबह सवेरे पाक साफ होने के बाद नये वस्त्र धारण कर समीप के ईदगाह स्थल पर पहूंचे।

जहां सामुहिक रूप से नमाज अदा कर देश व समाज के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। छातापुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या छः स्थित इदगाह पर मुखिया पति मकशुद मसन, पंसस मो. नुरूद्दीन व मो. साबिर, मो. नवीन, मो.असगर, मो. हारूण, मो. समद, मो. इजहार, मो. पिंकू आदि ने नमाज व दूआ के बाद ईद की मुबारकबाद दी। प्रखंड के विभिन्न इदगाहों पर सैकडों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और परिवार, समाज व देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाहों पर मेले सा नजारा बना था और रंग विरंगे वस्त्र धारण किये बच्चों की भीड़ से रौनक बनी हुई थी। पर्व के मौके पर गरीब हो या अमीर सभी के घरों में परिवार जन लजीज व्ययंजनों का लुत्फ उठाने में व्यस्त रहे, हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाईयों के घर जाकर सेवई सहित व्ययंजनों का आनंद लिया और मेहमानवाजी की। 

ईद पर्व के दिन विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक स्तर से व्यापक तैयारी की गई थी।  त्रिवेणीगंज डीएसपी बिपिन कुमार, बीडीओ रितेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राम इकबाल पासवान खुद से बिभिन्न ईदगाहों पर पहुंचकर जायजा लेते देखे गए। ईदगाह सहित कई स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात किया गया था। पर्व के दौरान कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सुचना नहीं मिली। इस अवसर पर समुदायों के बीच एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।

सोशल मीडिया पर भी पुरे दिन ईद मुबारक का संदेश भेजने का दौर जारी था। जामा मस्जिद मरकज छातापुर के इमाम मो. मुबारक मोजाहिर ने कहा कि ईद की नमाज लोगों को जोड़ने तथा अपने मुल्क में सौहार्द कायम रखने के लिए है। नमाज के बाद दुआ की गई और लोगों को अमन चैन व शांति का पैगाम दिया गया। कहा हमसब मिल जुलकर रहें और किसी के बहकावें में नहीं आयें, देश की तरक्की के लिए सभी समुदायों के लोग एकजुट होकर चलें।

  एक दुसरे के बीच खुशियां बाटें और समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखें ईद पर्व यही संदेश देती है। क्योंकि ईद मिल्लत व खुशियों का त्योहार है। इधर, चकला, रजवाड़ा, चुन्नी, लक्ष्मीनियां, ग्वालपाड़ा, मोहनपुर, रामपुर, तिलाथी आदि पंचायतों के ईद गाहों पर भी निर्धारित समय में ईद की नवाज अदा की गई। छातापुर सदर पंचायत के ईद गाह पर जहां मजीस्टेट के रूप में बीडीओ रितेश कुमार सिंह प्रतिनियुक्त थे। वही अलग अलग पंचायत के ईद गाहों पर अन्य अधिकारी, पीआरएस, आवास सहायक आदि भी प्रतिनियुक्त दिखें।

[the_ad id="71031"]

सुपौल :छातापुर के विभिन्न हिस्सों में ईद उल फितर उत्साह के साथ मना,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम