नगर निकाय चुनाव रुकवाने में भाजपा हुई विफल -ललन सिंह

SHARE:

डेस्क:जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा है।श्री सिंह ने कहा की नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।

उन्होंने कहा की सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर और 9 दिसंबर के आग्रह को सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया है और जनवरी में सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी है।

उन्होंने आगे कहा की आप लोगों की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।गौरतलब हो की सुनील कुमार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था लेकिन शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इंकार करते हुए याचिका कर्ता को फटकार लगाई थी। 

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!