राष्ट्रमंडल खेल के पांचवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई 

SHARE:

देश /डेस्क 

भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के पांचवें दिन 4 पदक जीते। वीमंस फोर टीम द्वारा लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम फाइनल में रजत पदक जीता और बैडमिंटन मिश्रित टीम ने फाइनल में मलेशिया से हारकर रजत पदक जीता। मालूम हो की 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक संख्‍या 13 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  ने ट्वीट किया, “सीडब्ल्यूजी 2022 में टेबल टेनिस में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए साथियान ज्ञानशेखरन, शरत कमल, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी को बधाई। उन्होंने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया। देश का दिल जीत लिया। मुझे यकीन है कि ये उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टेबल टेनिस टीम, रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन टीम और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बधाई दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!