अररिया :श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज में प्रसिद्ध वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल चंद्र राय की जयंती मनाई गई

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

विज्ञान सप्ताह के समापन पर मंगलवार को श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज के वंदना सभागार में प्रसिद्ध वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल चंद्र राय की जयंती मनाई गई।

जहां फारबिसगंज कॉलेज रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.मोहन कसुला को शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य व प्रान्त के वैदिक गणित प्रमुख अनिल कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. मोहन कसुला ने आचार्य प्रफुल चंद्र राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रफुल्ल चंद्र राय भारत के महान रसायनज्ञ, उद्यमी के साथ साथ एक शिक्षक थे। वे केवल आधुनिक रसायन शास्त्र के प्रथम भारतीय प्रवक्ता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने ही देश में रसायन उद्योग की नींव डाली थी। वे एक सादगी पसंद एवं देशभक्त वैज्ञानिक थे। उन्होंने विज्ञान में उन ऊंचाई को छुआ जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञानाचार्य ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार मिश्र,आचार्य राजेन्द्र झा, विजय कुमार झा, अमित कुमार सिंह समेत विद्यालय के समस्त आचार्य एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई