नवादा :भूमि विवाद निपटारे के लिए आयोजित शिविर में 30 मामलो का ऑन स्पॉट निवारण किया गया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास

भूमि विवाद शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया । जिसमें 14 अंचलों के चयनित 14 पंचायतों में चौथे दिन शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित 36 मामलों में से 30 मामलों का आॅन स्पाॅट निवारण किया गया। शिविर में रैयती जमीन का रास्ता, जमीन बटबारे से संबंधित, दखल कब्जा, बटायेदार के द्वारा अवैध कब्जा, आपसी भूमि बटबारा से संबंधित कई मामले आये। सभी अंचलों में संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, थाना अध्यक्ष के द्वारा सभी मामलों पर सुनवाई की गयी और अधिकांश मामले को निराकरण किया गया। शेष लंबित 06 आवेदनों को सुनवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है।

सर्वाधिक कौआकोल अंचल में कुल 05 मामले आये जिसमें सभी मामलों को आॅन स्पाॅट निष्पादन किया गया। हिसुआ अंचल में 04, वारिसलीगंज अंचल में 04, सिरदला अंचल में 07 मामले आये जिसमें सभी का आॅन स्पाॅट निष्पादन किया गया। सबसे कम परिवाद पत्र नवादा अंचल से 01, रोह अंचल से 01, अकबरपुर से 01 और नरहट से 01 मामले आये। आज सिरदला अंचल के बांधी पंचायत में 07 मामले आये जिसमें से अंचलाधिकारी के द्वारा तत्काल 07 परिवादों का आॅन स्पाॅट निराकरण कर दिया गया।

जिलाधिकारी श्री यश पाल मीणा प्रतिदिन भूमि विवादों को निराकरण के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को माॅनेटरिंग करते हुए कई आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि जिले से भूमि विवाद को समाप्त होने के उपरांत परिवारों में मतभेद, लड़ाई-झगड़ा आदि से मुक्ति मिलेगी। इससे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था में कोई कठिनाई नहीं होगी और नवादा जिला उतरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इससे जिले का चहुमुखी विकास भी होगा।


जिला प्रशासन नवादा जिलेवासियों से अपील करता है कि किसी भी नागरिक का यदि भूमि से संबंधित किसी प्रकार का विवाद हो तो अपने पंचायत में लगने वाले विशेष शिविर में अवश्य लायें जहां निःशुल्क आॅन स्पाॅट निष्पादन किया जायेगा। सभी पंचायत स्तरीय शिविर में संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित होकर भूमि विवाद की समस्या का निवारण करते हैं। इसके अलावे शिविर में पंचायत के सरपंच, न्याय मित्र, न्याय सचिव आदि भी निर्धारित तिथि को निश्चित रूप से उपस्थित हो कर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


अगला भूमि विवाद निवारण शिविर 01 फरवरी 2022 को निम्न अंचलों के पंचायतों में आयोजित होंगे। अकबरपुर अंचल में भनैल लोदीपुर, नरहट में सैदापुर गोवासा, सिरदला में धिरौंध, रजौली में मुरहेना, रोह में भिखमपुर, गोविन्दपुर में बकसोती, हिसुआ में सोनसा, नवादा में पौरा, काशीचक में चण्डीनामां, पकरीबरावां में दत्तरौल, नारदीगंज में परमा, वारिसलीगंज में कोचगाॅव, कौआकोल में सेखोदेवरा, मेसकौर अंचल में बिसिआईत पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 29 जनवरी 2022 शनिवार को पूर्व से निर्धारित भूमि विवाद की समस्याओं की सुनवाई सभी अंचलों के थाना में सुनवाई की जायेगी।भूमि विवाद निवारण पंचायत शिविर में आयें और अपने विवादों को निःशुल्क निवारण करायें।

नवादा :भूमि विवाद निपटारे के लिए आयोजित शिविर में 30 मामलो का ऑन स्पॉट निवारण किया गया