बुधवार ,तिथि :त्रयोदशी,विक्रम संवत 2078, कृष्ण पक्ष ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
वृष राशि :आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि :आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। परिवार में सुख शांती बनी रहेगी।
कर्क राशि :आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी सुनायेंगे।
सिंह राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।
कन्या राशि :आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीकों को अपनाएंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिलेगा।





























