आवेदन के लिये आंगनबाड़ी केंद्र व विभागीय कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर
-मोबाइल के जरिये किया जा सकेगा आवेदन, सेविका करेंगी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन
छपरा :मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ की प्रक्रिया बेहद आसान हो चुकी है। अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को इसका लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरूआत की गयी है। इसके तहत बेटियों के माता-पिता घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिये योजना लाभ के लिये आवेदन कर सकेंगे। जन्म से दो साल तक की बेटियों को योजना का लाभ दिलाने के लिये ई-पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन किये जा सकेंगे। आवेदन के लिये अब अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्र व विभागीय कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। इससे पूर्व ऑनलाइन आवेदन को अपलोड कर अभिभावक सेविका के माध्यम से आवेदन भरते थे। नई व्यवस्था के तहत बच्ची के माता-पिता ऑन लाइन माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकेंगे। सेविका के माध्यम से आवेदनों का सत्यापन किया जायेगा। इसके तुरंत बाद लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध हो सकेगा।
बालिकाओं को सम्मानित जीवन का हक देना योजना का उद्देश्य :
समाज कल्याण विभाग की इस पहल की जानकारी देते हुए आईसीडीएस डीपीओ उपेंद्र ठाकुर ने बताया कन्या भ्रूण हत्या रोकना, जन्म पंजीकरण व संपूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देने, लिंग अनुपात में वृद्धि लाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह के मामलों में कमी लाते हुए बालिकाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 0 से 2 साल आयु वर्ग की बेटी के मां के खाते में 2000 रुपये व जन्म के 01 वर्ष बाद आधार पंजीयन होने पर बच्ची के उचित पोषण के लिये 1000 रुपये दिये जाते हैं। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की इस नई पहल का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। परियोजना कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी स्तर पर इसे लेकर व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान के संचालन का निर्देश दिया गया है। विभाग अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को इसका लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।
आवेदन में पूछे गये तमाम बातों की जानकारी देना जरूरी:
ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आवेदन में पूछे गये तमाम बातों की जानकारी देनी होगी। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र व सेविका का नाम देने के साथ बेटी का जन्मप्रमाणपत्र व मां के साथ बच्ची की तस्वीर भी अपलोड कराना अनिवार्य होगा। यह लाभ एक परिवार में दो कन्याओं के जन्म तक ही दिया जाता है। पहली बार दो हजार व उसके बाद आधार जमा कराने पर एक हजार दिये जाने का प्रावधान है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म की विशेष … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे बचाव के … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों को … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया कॉलेज चौक से … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास की मौत … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी आवास … Read more
- रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांचइरफान/पोठिया (किशनगंज)। पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज कमल ने … Read more
- महाकाल मंदिर में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन,काशी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से कराई महाकाल बाबा की पूजासंवाददाता/किशनगंज शहर के रुईधासा में स्थित महाकाल मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हवन,पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 29 जुलाई को शुरू … Read more
- कंगना पर तौसीफ का तीखा वार: ‘अंग प्रदर्शन से मिली पहचान, अब छात्रों को दे रहीं नसीहत’अब्दुल करीम / किशनगंज किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से मजलिस पार्टी विधायक तौसीफ आलम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है ।विधायक ने कंगना रनौत को नाचने … Read more
- श्रावणी मेले में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किया उद्घाटनकटोरिया:श्रावणी मेले के अवसर पर गुरुवार को किशनगंज सेवा सदन, कटोरिया द्वारा संचालित कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल तथा ग्रामीण विकास एवं … Read more




























