कुपोषण दूर करने के लिए पोषणयुक्त पौधे अवश्य लगाये
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिलावासियों को पोषण की सही जानकारी देने और उन्हें पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए (आईसीडीएस) द्वारा पूरे सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्र के निकट जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर पोषण परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया है।
जिला पदाधिकारी ने बताया की बच्चों में दुबलापन तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया हमारे लिए चुनौती है| इसमें सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं| पोषण पखवाड़ा एक बेहतर अवसर है जब हम सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पोषण पर जागरूक कर सकते हैं| साथ ही एनीमिया की समस्या को कम करने के लिहाज से उचित पोषण का विशेष महत्व है| |पखवाडा के दौरान लोगों को पोषण संबंधी जानकारी देने के लिए जिले के अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई है ।

इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र से समाहरणालय तक रैली का भी आयोजन किया गया | उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी के साथ आईसीडीएस डीपीओ मंजूर आलम, सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजित कुमार , पोषण अभियान जिला समन्यवक मंजूर आलम , प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना के जिला समन्यवक सहबाज आलम , सभी सीडीपीओ, केयर इंडिया, अन्य महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे।
गर्भवती महिला को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर की गई गोद भराई की रस्म :
पोषण परामर्श केंद्र में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई की रस्म भी की गयी। मंगल गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और गर्भवती महिला को उपहार स्वरूप पोषण की पोटली दी गई है। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे। महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण की थाली भी भेंट की गयी। जिसमें सतरंगी व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर गोदभराई रस्म पूरी की गई। वहीं, सभी महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने बताया की सितंबर माह प्रतिदिन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण के पांच सूत्र तैयार किये गये हैं। पहला सुनहरा 1000 दिन, डायरिया प्रबंधन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एंव साफ-सफाई, एनिमिया प्रबंधन शामिल है।
इन पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगाम लगाने की तैयारी की गयी है।
जिले के सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों में रंगोली बनाकर, पोषण वाटिका तथा रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाना है। इसके लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ ही गर्भावस्था में और बच्चों का ऊपरी आहार, खानपान के प्रति सजग होने, शिशु जनित रोगों से मुक्ति के लिए सही जानकारी दी जा रही है।
जिला पोषण परामर्श केंद्र की शुरुआत :
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने पोषण पुनर्वास केंद्र में जिला पोषण परामर्श केंद्र की भी शुरुआत की जहा लोगों को पोषण सम्बन्धी विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसमें लोगों को महिलाओं और शिशुओं के सही समय में सही पोषण दिए जाने की जानकारी दी जाएगी। लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्या उत्थान योजना की भी जानकारी दी जाएगी ताकि सभी लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। मौके पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन भी जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया |
कुपोषण दूर करने की कवायद तेज
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया की एसडीजी लक्ष्य 2.2 के अनुसार, सभी प्रकार के कुपोषण को 2030 तक खत्म करना है। इसमें 2025 तक अंतरराष्ट्रीय सहमति से निर्धारित पांच साल के बच्चों में स्टंटिंग (उम्र के अनुसार कम लंबाई) और वेस्टिंग (लंबाई के अनुसार कम वजन) के लक्ष्य के साथ ही किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की पोषण की जरूरतों को हासिल करने का लक्ष्य भी शामिल है। एसडीजी लक्ष्य 3.2 के मुताबिक, 2030 तक नवजातों और पांच साल तक के बच्चों की रोकी जा सकने वाली मौतों पर लगाम लगाना है। उन्होंने बताया की जन्म लेने के एक घंटे बाद ही शिशु को स्तनपान करवाना अनिवार्य है । छह महीने तक विशेष स्तनपान और उसे दो साल तक बरकरार रखना, छह महीने के बाद शिशु को ठोस आहार देना और उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चों को विविधतापूर्ण भोजन भी दिया जाना चाहिए ताकि बढ़ती उम्र में उसे जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।
प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की दी गई जानकारी:
उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना के जिला समन्यवक सहबाज आलम के द्वारा महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी जानकारी में बताया की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना द्वारा सभी महिलाओं को पहली बार मां बनने पर तीन किस्त के माध्यम से 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विशेष कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाभुकों को दूसरे एवं तीसरे किस्त का भुगतान भी किया जा रहा है।
कुपोषण दूर करने के लिए पोषणयुक्त पौधे अवश्य लगाये।
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया की जिले में खाद्य वानिकी पोषण युक्त पौधों के माध्यम से प्रत्येक केंद्र पर बेल, जामुन, आंवला, पपीता, खजूर, अमरूद, सहजन, अनार आदि में से कम से कम 4 पौधों को लगाया जाना है| आंगनबाड़ी केंद्र एवं पोषक क्षेत्र में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र जहां पौधे लगाने के लिए स्थान की उपलब्धता हो एवं जहां जगह हो वहां कुछ प्रमुख पौधे जैसे सहजन, पपीता, अमरूद, नींबू का पौधरोपण किया जाना है|
एनीमिया व कुपोषण को दूर करने में पोषक तत्वों का सेवन जरूरी ।
जिले भर में संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए डीपीओ मंजूर आलम ने बताया महिला व युवतियों में होने वाले एनीमिया के साथ-साथ बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये उचित पोषक आहार का सेवन जरूरी है| उन्होंने कहा अगर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सही पोषण मिले तो उन्हें कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है| एनीमिया की समस्या को कम करने के लिहाज से उचित पोषण का विशेष महत्व है| पोषण पखवाड़ा के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में माध्यम से पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान संचालित किया जाता है| इसमें हरी साग सब्जी, पालक, बथुआ, मेथी, गाजर, चना, सोयाबीन सहित अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन की सलाह दी जाती है|
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान राजेश दुबे /किशनगंज … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन के बावजूद यहां … Read more
- नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देशसंवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा भारत नेपाल … Read more
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम में एक दिवसीय … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। इस … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती है गंभीर बीमारी … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनिंदा … Read more






























