पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1, 121 करोड़ रुपये की लागत की 130 किलोमीटर लंबी चार राज्य उच्च पथों का लोकार्पण किया।मालूम हो की इसके अंतर्गत 332.00 करोड़ रुपये लागत की 41.1 किलोमीटर लंबी राज्य उच्च पथ संख्या 84 (घोघा – पंजवारा पथ), 220.72 करोड़ रुपये लागत की 29.55 किलोमीटर लंबी राज्य उच्च पथ संख्या 85 (अकबरनगर अमरपुर पथ), 504 करोड़ रुपये लागत की 55 किलोमीटर लंबी राज्य उच्च पथ संख्या 102 (बिहियां – जगदीशपुर पीरो बिहटा पथ) एवं 64.60 करोड़ रुपये लागत की 4.55 किलोमीटर लंबी राज्य उच्च पथ संख्या 91 (बीरपुर- उदाकिशुनगंज पथ) के अंतर्गत बिहारीगंज बाइपास शामिल है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 4 राज्य उच्च पथों का उद्घाटन कराने के लिए पथ निर्माण विभाग को विशेष तौर पर बधाई देता हूँ। पथ निर्माण विभाग के द्वारा कई अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। हमलोगों के सत्ता संभालने से पहले वर्ष 2005 तक सड़कों की क्या स्थिति थी, आवागमन में कितनी असुविधा थी ये सभी जानते हैं। हमलोगों ने वर्ष 2006 में सड़कों की स्थिति को लेकर सर्वेक्षण कराया। उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला है तब से कई सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। केंद्र में जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी, हम भी उनकी सरकार में मंत्री थे, उस दौरान भी केंद्र सरकार के द्वारा राज्य में कई पथों का निर्माण कराया गया। पथ निर्माण विभाग के द्वारा कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से और राज्य सरकार द्वारा कई पथों, पुल-पुलियों का निर्माण होने से राज्य की जनता को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है।
उन्होंने कहा शुरू में हमलोगों ने राज्य के सुदूर इलाके से 6 घंटे में राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य तय किया था जो पूरा कर लिया गया। अब 5 घंटे में राजधानी पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य उच्च पथों को बेहतर ढंग से बनाया गया है, उसका 7-10 मीटर चौड़ीकरण किया जा रहा है। कई राज्य उच्च पथ को फोरलेन में बदला गया है। आज राज्य उच्च पथ संख्या 84 85, 102 एवं 91 का लोकार्पण किया गया है, इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बाहर के लोग जब बिहार से गुजरते हैं तो यहां के सड़कों की प्रशंसा करते हैं। यहां की कानून व्यवस्था की भी प्रशंसा करते हैं। सात निश्चय-2 के अंतर्गत सुलभ संपर्कता प्रदान करने हेतु शहरी क्षेत्रों में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। जिन शहरी क्षेत्रों में जमीन की उपलब्धता में कमी होगी वहां फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ऐसे 120 स्थानों को चिन्हित किया है, जहां बाइपास निर्माण की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण के साथ-साथ उनका मेंटेनेंस जरुर हो। इसे लोक शिकायत निवारण अधिनियम में भी शामिल किया गया है ताकि मेंटेनेंस नहीं होने की शिकायत आने पर दोषियों पर कार्रवाई हो सके। मुझे खुशी है कि आज कार्यक्रम के दौरान राज्य उच्च पथ परियोजना से संबंधित वृतचित्र में पथों के किनारे वृक्षारोपण के संबंध में भी जानकारी दी गई है। सड़कों के दोनों किनारे अधिक से अधिक संख्या में न सिर्फ वृक्षारोपण हो बल्कि उनकी देखभाल भी जरुर हो। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य का हरित आवरण क्षेत्र बहुत कम रह गया। राज्य के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है। जल-जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत भी हरियाली को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग के द्वारा कई और पथों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बिहटा-सरमेरा पथ काफी बेहतर बना है। इससे पश्चिम से पूर्व बिहार की संपर्कता बेहतर हुई है। अटल पथ और पाटली पथ भी बेहतर बना है। उन्होंने कहा कि घोघा-पंजवारा पथ, अकबरनगर- अमरपुर पथ, बिहियां जगदीशपुर पीरो बिहटा पथ एवं बिहारीगंज बाइपास के निर्माण से उस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों एवं पथों का मेंटेनेंस विभाग द्वारा ही करायी जाय, इससे सतत् निगरानी भी होगी और खर्च भी कम होगा। पथों और पुलों के बेहतर ढंग से मेंटेन रहने पर राज्य की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। मुझे विश्वास है कि विभाग के अभियंता पूरी मेहनत के साथ इस पर काम करेंगे। अगर सड़कों के निर्माण एवं उसके मेंटेनेंस में अभियंता गंभीरता दिखायेंगे तो लोगों के बीच में उनका सम्मान और बढ़ेगा।कार्यक्रम के दौरान राज्य उच्च पथों की परियोजनाओं से संबंधित वृतचित्र का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज, सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव, सांसद श्री गिरधारी यादव, विधायक श्री रामनारायण मंडल, विधायक श्री भूदेव चौधरी, विधायक श्री राम विशुन सिंह, विधायक श्री सुदामा प्रसाद सहित अन्य विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री पंकज कुमार, संबद्ध जिलों के जिलाधिकारी सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण, अभियंतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कटिहार रेल क्षेत्र में अपराधियों पर कसा शिकंजा,चोरी के आरोपी, शराब तस्कर और मोबाइल चोर गिरफ्तारकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियान के तहत कटिहार रेल क्षेत्र में अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा … Read more
- आग लगने से दो घर और दो मवेशी जलकर राख, हजारों का नुकसानहसनगंज /कटिहार -हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपुर कोशपाली हरख़ा पोखर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवार को भारी नुकसान … Read more
- भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति गंभीरदोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत पलडांगा गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन … Read more
- मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा,किसान चोटिलकुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक किसान चोटिल हो गये। … Read more
- 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपाकोढा /कटिहार- बुधवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के बसगढ़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। … Read more
- गोरखनाथ धाम का विभागीय अभियंता ने किया निरीक्षण सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 … Read more
- बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर कार्रवाई, जल्द होंगे बंदनगर पंचायत कोढ़ा के बैठक में नियमों का सख्ती से पालन कराने का लिया निर्णय कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में संचालित मीट … Read more
- रेलवे ट्रैक में मिले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायाआजमनगर /कटिहार -कुमेदपुर आजमनगर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य … Read more
- बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात कन्याओं को मिला सम्मानकोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या शिशुओं के जन्म एवं उनके पूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। … Read more
- अररिया-पुर्णिया फोरलेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,चार की मौत, कई घायलअररिया – अररिया-पुर्णिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव पार्क के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। जानकारी अनुसार एक … Read more
- फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से जख्मीफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के फलका – गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क … Read more
- असहाय मजदूर की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ,परिजनों को दी आर्थिक सहायताहसनगंज/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से … Read more
- KatiharNews:फलका में आंधी-तूफान का कहर,विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौतपरिवार के 5 लोग जख्मी फलका /कटिहार – मंगलवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के दौरान प्रखंड के मघेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 गयारहिका गांव में एक विशाल … Read more
- कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर ट्रैक्टर-टेंपो की जोरदार टक्कर,पांच घायल, दोनों वाहन जब्तकटिहार ग्रामीण – कटिहार – मनिहारी फोरलेन स्थित नारायणपुर के कुतुबपुर सर्विस रोड के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग … Read more
- डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में हुआ राशि का भुगतानकटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में माह मई 2026 के लिए भुगतेय राशि का अंतरण किया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा … Read more
- एनएच -31 डूमर में अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो गंभीर घायलसमेली /कटिहार- समेली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में … Read more
- राजस्व महा-अभियान को लेकर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, 11 से 17 जून तक नहीं होगी ट्रांसफर-पोस्टिंगपटना:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राजस्व महा-अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11 जून से 17 जून तक चलने वाले … Read more
- फारबिसगंज में राजद का धरना,बिहार सरकार के खिलाफ नेताओ ने खोला मोर्चाअररिया /अरुण कुमार राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ एक … Read more
- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,पुलिस ने 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तारबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ीपट्टी अफसाना रोड स्थित एक घर से 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बहादुरगंज पुलिस ने सफलता प्राप्तकिया है । … Read more



























