सोमवार,9 अगस्त 2021,तिथि :प्रतिपदा ,विक्रम सम्वत 2078 ..पूरा पंचाग जानने के लिए विस्तृत पंचाग को पढ़े
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजनों के लिये समय निकाल पाना मुश्किल होगा, अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी। सेहत खराब रहने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर विजय पर सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरूर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अनाप-शनाप खाना हानिकारक हो सकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पप्पू यादव को जैन मुनिश्री की नसीहत,किसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचितकिसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचित, धर्म को राजनीति से रखे दूर: मुनिश्री अरिजीत सागर जी महाराज आज होगा मंगल कलश स्थापना संवाददाता/ किशनगंज संत मुनिश्री 108 अरिजीत सागर जी महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,स्वच्छ शहर के लिए दिया गया जागरूकता संदेशसंवाददाता/किशनगंज शनिवार को शहर के सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद के द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज … Read more
- छात्रा की संदिग्ध मौत मामले के नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पणप्रतिनिधि/किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित एक नर्सिंग संस्थान की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में नामजद आरोपी राहुल कुमार ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब सदर थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर … Read more
- जनता दरबार में जमीनी विवाद के मामलों की हुई सुनवाई,विवादों का हुआ निपटाराकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे … Read more
- पुलिस की कारवाई में लॉटरी की खेप जप्त,मामला दर्जप्रतिनिधि/किशनगंज किशमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को शहर के कजलामनी से लॉटरी की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट बरामद किया है।मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।प्रभारी … Read more
- प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोपनिजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप चार दिन के नवजात की मौत के बाद बिगड़ी जच्चा की हालत उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम तीन घंटे तक प्रदर्शन जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा बरारी /कटिहार … Read more
- कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसमेली /कटिहार – तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बजरंगबली के समीप सुबह घटी। जब बाइक सवार विष्णीचक वार्ड नंबर … Read more
- अजीत डोभाल को मिला ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’,गृहमंत्री ने दी बधाईडेस्क:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को शनिवार को पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वराज और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर … Read more
- पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति को 7-7 साल की सजा, कोर्ट से सीधे जेल भेजे गएबेगूसराय/प्रतिनिधि बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने … Read more
- पश्चिम बंगाल में जैश से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, नेताओं की रेकी और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेजपूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की हुई गिरफ्तारी झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस … Read more
- नेपाल में हालात सामान्य होने की ओर: सुनसरी में कर्फ्यू में ढील, सिराहा गोलीकांड पर सरकार और गणेश यादव के परिवार के बीच सात सूत्री समझौतारिपोर्ट :अरुण कुमार नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में बड़ी राहत देते हुए शनिवार सुबह 5:30 बजे से शाम … Read more
- श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारेकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर पूरा बाजार क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान … Read more
- एसपी ने किया मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशमनिहारी – पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने देर शाम मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बंदीगृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरों, सिरिस्ता तथा लंबित कांडों की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि थाना … Read more
- सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजनकटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर … Read more
- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष गुप्ता एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अराधना कुमारी ने संयुक्त … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माई भारत की ओर से पीएम श्री +2 गांधी उच्च विद्यालय में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” अभियान के तहत नशा मुक्ति पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। … Read more
- डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापनविजेताओं को मिले ट्रॉफी और मेडल कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएस कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध … Read more
- एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने जांच का दिया आदेशकदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज … Read more
- सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ6 से 8 तक के 190 छात्र-छात्राएं नामांकितबच्चों को मिलेगी मध्याह्न भोजन सहित अन्य सुविधा डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में पीएम श्री विद्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।समारोह में संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षा प्रेमी, … Read more
- डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षणयात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश कटिहार – रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यशैली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन … Read more
- किशनगंज:पुलिस ने 39.585 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,दो बाइक जब्तकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम बहादुरगंज -किशनगंज सड़क पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने तलाशी के क्रम दो बाइक से 39.585लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में धनपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि धनपुरा में … Read more


























