बकरीद त्यौहार के शांतिपूर्ण आयोजन के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने की बैठक
जिला पदाधिकारी ने जिले वासियों को दी बकरीद पर्व की बधाई
किशनगंज /संवादाता
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा आगामी बकरीद (ईद उल जोहा) त्यौहार के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करने हेतु बैठक का आयोजन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। सभी बीडीओ, सीओ, एसएचओ और प्रखण्ड में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।बैठक के दौरान सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी ने अवगत कराया कि 21 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक 3 दिन त्यौहार मनाया जाएगा। 94 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिस स्थल पर उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है वहीं उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे, उनका मोबाइल हमेशा ऑन रहना चाहिए।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अपर समाहर्त्ता श्री ब्रजेश कुमार को विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। जिला आपदा संचालन केंद्र में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456- 225152 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में मनन राम,डीडीसी रहेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 9431818380 है।नियंत्रण कक्ष 20 जुलाई से लगातार 23 जुलाई तक कार्यरत रहेगा।इसके अतिरिक्त शहर के फल पट्टी चौक पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा,जिसके प्रभार में विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता रहेंगे। संपर्क संख्या 7481041101 है।साथ ही,प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष थाना परिसर में कार्यरत रहेगा। बकरीद त्यौहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी स्थिति पर स्वच्छ एवं कड़ी निगरानी नियंत्रण कक्ष द्वारा रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी ,कर्मियो की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए उन्हें स्मरण कराया कि पहले भी उन लोगों ने सफलतापूर्वक विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है। सभी पदाधिकारी चिन्हित स्थल पर ही वे प्रतिनियुक्त रहे और प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारियों और थानों तक पहुंचाएं। छोटी छोटी चीजों को भी नजर अंदाज नहीं करना है। तीन दिवसीय बकरीद पर्व के अवसर पर तीनों दिन सजग रहकर कर्तव्य का निर्वहन करना है। अफवाहों पर भी ध्यान देना है और इसका खंडन करना है। कुर्बानी के मांस को ढक कर एक जगह से दूसरे जगह पर मित्रों, परिचितों एवं गरीबों को बांटने के लिए ले जाए जाने हेतु प्रोत्साहित करना है। थाना के सभी पदाधिकारी व कर्मी भ्रमणशील रहे और सतत निगरानी रखें।
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने उपस्थित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया कि कोविड के तीसरे लहर की आशंका बनी हुई है,अतः हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोविड के चलते सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना आवश्यक है और इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड महामारी के आलोक में एक जगह पर लोगों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। सभी धार्मिक संस्थान भी बंद रहेंगे। सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी। अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने घरों में ही नमाज़ पढ़ें। सार्वजनिक स्थल पर भी सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं होगी। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, इमारते शरिया, मदरसा बोर्ड आदि सिर्फ अल्पसंख्यक संस्थानों ने धार्मिक स्थलों के बंद रहने और सार्वजनिक नमाज अदा नहीं करने के संबंध में अपील जारी किया है। इन संगठनों ने कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने और सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील भी की है। बकरीद में सामान्यतः पहले दिन ही जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी को गरीबों एवं परिचितों में बांटा जाता है। इस बात पर ध्यान रखना है कि खुले तौर पर बिना ढके कुर्बानी का मांस नहीं ले जाना है। इस संबंध में सोशल मीडिया से अफवाहें फैल सकती हैं जिसका त्वरित खंडन करना है। किसी भी सोशल मीडिया समूह में कोई ऐसी अपुष्ट गतिविधि देखें, तो इसका खंडन करते हुए इसे फैलने से रोकें और असामाजिक तत्व को चिन्हित कर कार्रवाई करें। कुर्बानी से अन्य समुदायों को समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। सभी पदाधिकारियों को सतर्क एवं सजग रहना है। विधि व्यवस्था का उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करें।
गौरतलब हो कि राज्य सरकार द्वारा यथा-संशोधित दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु विभिन्न स्तरों पर शांति समिति की बैठक के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भी बैठक की जा चुकी है।त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु पांच गस्ती दल भ्रमण शील होकर विधि व्यवस्था पर नजर रखेंगे और चिन्हित 87 स्थल पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी स्टैटिक रूप में प्रतिनियुक्ति किए गए है।जिलाधिकारी ने अफवाहों के संबंध में भी सावधान किया और कहा कि यदि अफवाह संज्ञान में आए तो तुरंत अवगत कराएं। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैयार हालत में जिला में लगी रहेगी। डॉक्टर और पारा मेडिकल टीम भी एंबुलेंस में रहेगी। क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। मस्जिदों एवं खानकाहों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को तारतम्य बनाकर काम करना होगा। इसी प्रकार थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के बीच में समन्वय होना जरूरी है। किसी भी प्रकार की घटना घटित हो तो ये घटनास्थल पर जाएं। दोषी व्यक्ति पर निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई करें। आसन्न पंचायत चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इस पर भी विशेष ध्यान देना है। शांति समितियों को सक्रिय रखना होगा इनमें शामिल लोग स्थानीय स्तर के जनमत निर्माता एवं जनप्रतिनिधि होते हैं और इनका स्थानीय प्रभाव होता है। अतः शांति समिति का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी घटना घटे, तो अविलंब संज्ञान में लाएं।
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जिलावासियों को बकरीद त्यौहार की शुभकामनाएं दी गईं एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु कर्तव्य पर उपस्थिति के दौरान भाईचारा, अमन, सौहार्द,सद्भाव एवं शांति को बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्त्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,अनुमंडलीय पीजीआरओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के … Read more






















