खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
बुधवार को सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों व किसानों के105 एकड़ जमीन पर गोर्खा रेजीमेंट व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करने के खिलाफ समेत विभिन्न मांगों को लेकर नक्सलबाड़ी बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया है।सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी के नेता गौतम घोष ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि साथ ही ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया गया है कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं और ऊपर से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार प्रहार कर रही है।
उन्होंने कहा आज प्रतिदिन पेट्रोल- डीजल व गैस के कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और तेल कंपनीयों का मुनाफा काफी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार पेट्रोल की दाम बढाकर लोगों को साइकिल चलाने वाले जमाने 20 वीं सदी में ढकेलने में तुले हुए हैं। उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी में कमी लाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उक्त ज्ञापन सौंपा गया है। इसके साथ ही ज्ञापन के माध्यम से नक्सलबाड़ी प्रखंड के मनीराम अंचल अंतर्गत सूरजबोड़ स्थित किसानों के105 एकड़ जमीन पर गोरखा रेजीमेंट के लिए कृषक द्वारा खेती की जा रही 105 एकड़ जमीन नहीं ली जाये और उक्त जमीन का जल्द से जल्द किसानों को पट्टा दी जाए, इसकी मांग की गयी।उन्होंने बताया उक्त जमीन पर आजादी के बाद से भी कृषक खेती करते आ रहे हैं । इसके बाद भी अब तक राज्य सरकार उन सब किसानों को जमीन का पट्टा न देकर यहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहती है। जबकि उक्त जमीन से सैकड़ों किसानों के परिवारों का रोजी रोटी चलता है ।
अगर सरकार यहां गोरखा रेजीमेंट व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोलती है तो सभी किसानों की मौत से बदतर स्थिति उत्तपन हो जायेगी, क्योंकि सभी किसान उक्त 105 एकड़ जमीन पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि उनका सीपीआईएम एरिया कमिटी व सारा भारत कृषक सभा संगठन सरकारी विकास कार्यों का सम्मान करता है, लेकिन उन्हें सरकारी काम के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण करना कतई स्वीकार नहीं है।उन्होंने कहा उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि 105 एकड़ जमीन के पास की काफी पड़ती जमीन पड़ी हुई है , तो फिर सरकार क्यों किसानों की फसली जमीन को किसी तरह ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार उक्त जमीन पर गोरखा रेजीमेंट व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर न खोलकर सभी किसानों का उक्त जमीन का जल्द पट्टा दें अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। उक्त जांच के लिए विशेष … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार को … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 01 मई तक … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों के … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 23 … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी थाना क्षेत्र के … Read more
- कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामबारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। … Read more
- कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्तकटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं नगर … Read more
- भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौतभागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण की मौके पर ही मौत हो … Read more

























