दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें अयोध्या के विकास के विभिन्न पहलू शामिल किए गए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अयोध्या के विकास की परिकल्पना एक आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन केंद्र और स्थाई स्मार्ट सिटी के रूप में की जा रही है।
प्रधानमंत्री को अयोध्या से कनेक्टिविटी को सुधारने वाली आगामी और प्रस्तावित अवसंरचना परियोजनाओं से अवगत कराया गया। बैठक में हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन का विस्तार, बस स्टेशन, सड़कें तथा राजमार्गों जैसी विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में आने वाले दिनों में बनाए जाने वाले ग्रीनफील्ड टाउनशिप के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाएं, आश्रमों, मठों , होटलों और विभिन्न राज्यों के भवनों के लिए जगह शामिल हैं। यहां पयर्टन सहायता केंद्र और विश्वस्तरीय संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सरयू नदी और इसके घाटों के आसपास बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरयू नदीं में परिभ्रमण संचालन (क्रूज ऑपरेशन) नियमित विशेषता होगी।शहर का विकास साइकिल चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए पर्याप्त स्थान की स्थिरता सुनिश्चित करके किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए आधुनिक तरीके से यातायात प्रबंधन भी किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने अयोध्या को एक ऐसा शहर बताया जो हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना में अंकित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को हमारी बेहतरीन परंपराओं और हमारे विकासात्मक परिवर्तनों को प्रकट करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या आध्यात्मिक और विशिष्ट दोनों है। इस शहर के मानव लोकाचार का मेल भविष्य के बुनियादी ढांचे के साथ किया जाना चाहिए, जो पर्यटकों और तीर्थयात्रियों सहित सभी के लिए लाभकारी हो।प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों द्वारा उनके जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या की यात्रा करने की इच्छा महसूस होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने बताया कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य जारी रहेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में प्रगति को नया आयाम देने का समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक प्रयास है कि अयोध्या की पहचान का उत्सव मनाया जाए और नवाचारी उपायों के साथ इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखा जाए।प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम में लोगों को साथ लाने की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास का काम स्वस्थ जन भागीदारी की भावना से निर्देशित होना चाहिए, विशेषकर युवाओं द्वारा। उन्होंने इस शहर के विकास में प्रतिभाशाली युवाओं के कौशल का लाभ उठाने का आह्वान किया।बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। उक्त जांच के लिए विशेष … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार को … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 01 मई तक … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों के … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 23 … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी थाना क्षेत्र के … Read more
- कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामबारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। … Read more
- कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्तकटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं नगर … Read more
- भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौतभागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण की मौके पर ही मौत हो … Read more
- फुलवरिया हाट में जलजमाव से नाराज दुकानदारों का सड़क जाम, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता:बिपुल विश्वास नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज के … Read more
- पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों में उमड़ी खुशी की लहरसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रामपुर दक्षिण पंचायत में पुल निर्माण कार्य की शुरुआत किया.यह पुल अंसारी चौक से इस्लामपुर मार्ग पर बनाया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की … Read more
- मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड के कारण लोग … Read more

























