जिला पदाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा किशनगंज जिले के सभी बीडीओ, सीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
किसी भी जानकारी या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06456-225152 पर कर सकते है संपर्क।
जिलाधिकारी ने कहा सावधानी बरतकर यास चक्रवात के प्रभाव को कम से कम किया जा सकता है।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने चक्रवाती तूफान यास को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिया है ।
डीएम ने बैठक में बंगाल की समुद्री सीमा से गुज़रने वाले चक्रवाती तूफान यास के कारण बिहार में जारी अलर्ट के बारे में सबको अवगत कराया गया। बताया गया कि भारत के पूर्वी समुद्री तट पर एक और चक्रवाती तूफान यास के टकराने की स्थिति बन रही है। जिसका प्रभाव बिहार के कुछ हिस्सों समेत किशनगंज में भी पड़ने की पूरी संभावना है। बताया गया कि दिनांक 27 मई से 30 मई तक किशनगंज जिला के मौसम पर इसका भारी असर दिख सकता है, जिसके अंतर्गत तेज हवाओं के साथ बारिश एवं वज्रपात की संभावना है।
मालूम हो कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सुपर साइक्लोन यास के कारण पूरे बिहार में 26 मई से तेज़ बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इसके कारण जिले में तूफान के साथ तेज बारिश एवं वज्रपात की आशंका भी जताई जा रही है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ, सीओ एवं एसएचओ को निर्देश दिया गया कि इस चक्रवाती तूफान के कारण होने वाली तेज बारिश एवं वज्रपात से संबंधित जानकारी आम जनता को पहले से ही दे दी जाए ताकि आमजनों को इससे अवगत कराकर वज्रपात से होने वाले जान- माल कि क्षति को रोका जा सके। मौसम विज्ञान विभाग के इंपैक्ट एसेसमेंट में दिनांक 27 -28 मई 2021 को किशनगंज जिले में इसका सबसे ज्यादा असर दिखने की संभावना है। जिले में *इस चक्रवाती तूफान के असर के दौरान लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
जिला पदाधिकारी ने फसल क्षति,वर्षापात,नदियों के जल स्तर की निगरानी,तटबंध की सुरक्षा हेतु सी ओ समेत संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियो और असेसमेंट के निर्देश दिए तथा संभावित बाढ़ में संलग्न होने वाले कर्मियो को प्राथमिकता के साथ टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।साथ ही कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया है कि पूरे जिले में बिजली के खंभों, वायरिंग इत्यादि की जांच पहले से ही करा लें ताकि चक्रवाती तूफान से बिजली के खंभों एवं तारों इत्यादि के नुकसान को कम किया जा सके।उन्होंने कहा कि विधुत आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है,इसलिये इसकी भी तैयारी कर ले एवम यह ध्यान रखे कि किसी भी हाल में विधुत आपूर्ति के अभाव कोविड सेन्टर एवम निजी अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीज को कोई समस्या नही हो।
जिसे लेकर आफाक अहमद,डीसीएलआर और अमन कुमार सुमन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निजी डेडीकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की निगरानी किए जाने का दायित्व सौंपा गया है।उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय सभी आवश्यक तैयारी कर ले। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घण्टे पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी जानकारी या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06456-225152 पर संपर्क कर सकते है।
जिला प्रशासन द्वारा ठनका (बज्रपात) से बचाव हेतु कुछ सावधानियां बरतने का निर्देश जारी किया गया हैं. जो निम्नवत हैं ।
बज्रपात के समय यदि आप खुले में हो तो शीघ्रातिशीघ्र किसी पक्के मकान में शरण ले लें।
सफऱ के दौरान अपने वाहन में ही बने रहें।
समूह में न खड़े हो,बल्किअलग-अलग खड़े रहें ।
यदि आप जंगल में हो तो बौने एवं घने पेड़ों में शरण ले लें।धातु से बने कृषि यंत्र-डंडा आदि से अपने को दूर रखें ।
आसमानी बिजली के झटका से घायल होने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र ले जाएं । स्थानीय रेडियो एवं अन्य संचार साधनों पर मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें।
यदि आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हों और किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पायें तो जहां है वहीं रहें, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे – लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें।
दोनों पैरों को आपस में सटा लें, दोनों हाथों को घुटनों पर रख कर अपने सिर को जमीन के तरफ यथा संभव झुका लें तथा सिर को जमीन में सटने न दें।
जमीन पर कदापि न लेटें।
इसके साथ ही भारी वर्षा एवं वज़्र पात के समय निम्न बातों का ध्यान जरूर रखी जानी चाहिए*:
ठनका (बज्रपात) के समय खिड़कियाँ, दरवाजे, बरामदे के समीप तथा छत पर नहीं जायें। तालाब और जलाशय के समीप न जायें।
बिजली के उपकरण या तार के साथ सम्पर्क से बचें व बिजली के उपकरणों को बिजली के सम्पर्क से हटा दें।
ऐसी वस्तुएं, जो बिजली की सुचालक है, उससे दूर रहें।
बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा, तार की बाड़, मशीन आदि से दूर रहें।
ऊँचे इमारत (मकान) वाले क्षेत्रों में शरण नहीं लें।
बिजली एवं टेलीफोन के खंभो के नीचे कदापि शरण नहीं ले, क्योंकि ऊँची वृक्ष, ऊँची इमारतें एवं टेलीफोन/बिजली के खंभे आसमानी बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
पैदल जा रहें हो तो धातु की डंडी वाले छातों का उपयोग न करें। यदि घर में हो तो पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि को न छूएँ।जब तक बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर नही जाए।
उक्त बैठक में ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्त्ता,रबीन्द्रनाथ गुप्ता,अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) राहुल बर्मन,रबीन्द्रनाथ गुप्ता,डीटीओ,एसडीएम,शाहनवाज अहमद नियाजी,एसडीपीओ जावेद अंसारी, डीपीआरओ,अमित कुमार, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जी.बी.एम. स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गौतम बुद्ध जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दमकिशनगंज /प्रतिनिधि बुद्ध नगर स्थित डे मार्केट के जी.बी.एम. स्कूल में शुक्रवार, 01 मई 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौतम बुद्ध जयंती बड़े ही … Read more
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को … Read more



























