बुधवार दिनांक 28 अप्रैल 2021 का राशिफल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष: मेष राशि के जातक कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने का प्रयास करेंगे। सामाजिक उत्थान के कार्यों में समय व्यतीत होगा। टीम में कार्य करने की क्षमता उच्च अधिकारियों का प्रशंसा पात्र बनाएगी। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत भी आपके साथ हैं।
वृषभ:वृष राशि के जातक प्रतिस्पर्धा की भावना से अपने आप को दूर रखेंगे। कामकाज में अपेक्षित परिणाम प्राप्त ना हो पाने का मलाल रहेगा। धन प्राप्ति में बाधाएं बनी रहेंगी। खर्च की अधिकता रहेगी। लेकिन सकारात्मक विचारों से अपने आप को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे।
मिथुन:मिथुन राशि के जातकों को साझेदार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मनमाफिक काम बढ़ने की वजह से मन में हर्ष रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति होगी। सोच में दूरदर्शिता रहेगी। मौके का फायदा उठा पाएंगे। कुल मिलाकर एक बेहतरीन दिन है।
कर्क:कर्क राशि के जातक व्यवसाय में माल की कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। स्रोतों की कमी से व्यापार प्रभावित होगा। हालांकि किसी तरह से परिस्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की व्यस्तता परिवार में असंतुलन पैदा कर सकती है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
सिंह:सिंह राशि के जातकों की सोच शोधपरक रहेगी। अधिक सैलरी पर व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। कॉम्पटीशन की भावना रहेगी। प्रतिद्वंदी से आगे निकलने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे। वित्तीय मामलों में समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा प्राप्त होने की संभावना भी बनती है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।
कन्या:कन्या राशि के नौकरी पेशा जातक अपने उच्च अधिकारियों के संरक्षण तथा गाइडेंस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कामकाज में आने वाली रुकावट को अनुभवी लोगों के सहयोग से दूर करने में समर्थ रहेंगे। मौज-मस्ती की तरफ ध्यान अधिक रहने की वजह से काम में कुछ देरी भी संभव है। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं है।
तुला:तुला राशि के जातकों के विवेकपूर्ण निर्णय धन प्राप्ति में सहायक बनेंगे। व्यापार व्यवसाय के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। नगद लेन-देन करेंगे तो बेहतर रहेगा। उधार पर दिया हुआ माल लंबे समय तक आपका पैसा अटक सकता है। व्यापार व परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातक घर में ही रह कर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आलस्य की वजह से काम को टालने की प्रवृत्ति रहेगी। जिससे उच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। खर्चों को नियंत्रित रखने के लिए प्रयास जरूर करें।
धनु:धनु राशि के जातक अपने नेटवर्क को स्ट्रांग करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले जातकों को व्यापार-व्यवसाय के विस्तार में विशेष लाभ मिलेगा। धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है। अध्यात्म, आइसोलेशन की तरफ फोकस बढ़ेगा।
मकर:मकर राशि के जातकों की वाणी प्रभावशाली रहेगी। आपकी कड़ी मेहनत के लिए रिवार्ड भी मिल सकता है। वित्तीय मामलों में सोच समझ कर आगे बढ़े। लोन लेने से भी आपको बचना चाहिए। खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास आपको आर्थिक मुश्किलों से बचा सकता है।
कुंभ:कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व के विकास के अवसर मिलेंगे। सौभाग्यशाली दिन है। मुश्किलों और बाधाओं से आसानी से निकल पाएंगे। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर पैसा लगाएं। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।
मीन:मीन राशि के के जातकों को व्यावसायिक सफलता देने वाला दिन है। अपनी रूटीन को व्यवस्थित कर अपने लक्ष्य को पाने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों का सही उपयोग धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। कैलकुलेटेड रिस्क लेकर काम करेंगे। कमाई अच्छी होने की संभावना बनती है। खर्च बहुत बड़े हुए रहेंगे।



























