फारबिसगंज में प्रसूता की मौत के बाद बवाल,पुलिस ने मामला करवाया शांत

SHARE:

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास

फारबिसगंज के एक निजी नर्सिंग होम में एक प्रसव पीड़िता का सिजेरियन ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने पर मृतका के पीड़ित व आक्रोशित परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में जम कर हंगामा किया.हालांकि स्थानीय लोगों के पहल किये जाने के बाद हंगामा कर रहे मृतका के आक्रोशित परिजन शांत हुए व आपसी समझौता से मामले का सुलह कर लिए जाने के उपरांत मृतका के शव को उनके परिजन ले कर घर चले गये.

घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शहर के एक निजी नर्सिंग होम में अमौना जोगबनी निवासी एक प्रसव पीड़िता का लगभग 30 वर्षीय रूबी खातून का सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव हुआ. प्रसव के बाद नवजात तो स्वस्थ्य रहा लेकिन अचानक प्रसव पीड़िता की अचानक मौत हो गयी.प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने के बाद उनके परिजन आक्रोशित हो गये व हंगामा करने लगे.बताया जाता है कि उक्त महिला इससे पूर्व भी उक्त निजी नर्सिंग होम में ही दो बार सिजेरियन ऑपरेशन से ही प्रसव हुआ था ये तीसरा सिजेरियन ऑपरेशन था.

घटना के बाद चीत्कार मार कर विलाप कर रही मृतका की बहन व अन्य परिजनों के चीत्कार से लोगो की आंखे नम हो गयी लोगो विलाप कर रहे मृतका के परिजनों को संतावना देने में लगे रहे.इधर निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने पर आक्रोशित लोगों के द्वारा हंगामा किये जाने की जानकारी मिलते ही जब तक स्थानीय थाना से अनि कुमारी बबिता, प्रभा कुमारी,अनि अमित राज,आशुतोष कुमार मिश्रा व डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल निजी नर्सिंग होम पहुंचे जिसके बाद हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों की भीड़ कम होने लगी.

यही नही निजी नर्सिंग होम में घटित घटना की जानकारी मिलते ही कई स्थानीय प्रबुद्धजन पहुंचे व घटित घटना की जानकारी लेते हुए हंगामा कर रहे मृतका के पीड़ित व आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया व मामले में पहल करते हुए आपसी समझौता से मामले को सुलह करा दिया जिसके बाद मृतका के शव को उनके परिजन ले कर घर चले गये.


हालांकि उक्त निजी नर्सिंग होम के एक चिकित्सक ने बताया कि उक्त प्रसव पीड़िता का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हुआ जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ था लेकिन अचानक देर शाम में प्रसव पीड़िता की तबियत बिगड़ गयी तो एक वरिष्ठ फिजिशियन चिकित्सक ने भी उन्हें देखा लेकिन स्वस्थ में सुधार नही हुआ.प्रसव पीड़िता की मौत हो गयी.कार्डियो एरेस्ट अर्थात ह्रदय गति रुकने से प्रसव पीड़िता की मौत होने की बाते कही.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई