किशनगंज /प्रतिनिधि
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किशनगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फर्जी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। दोनों यूवक गर्ल्स हाई स्कूल व जगन्नाथ मध्य विद्यालय केंद में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा में शामिल होने आए थे।दोनों युवकों पर एक एग्जाम को दोबारा देने का आरोप है। मामले का खुलासा परीक्षा केंद्रों पर दस्तावेज और पहचान सत्यापन के दौरान हुआ।
वहीं एसपी संतोष कुमार को भी यह सूचना मिली थी की दोनों युवक अलग अलग केंद्रों में दूसरे फेज में भी एग्जाम दे रहे है।एसपी स्वयं केंद्र पर पहुंचे।जांच के दौरान दो अभ्यर्थियों की गतिविधियां और पहचान संदिग्ध पाई गईं।
इसके बाद उन्हें रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सदर थाना पहुंचाया।हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान सुजीत कुमार , समस्तीपुर और सुमन कुमार बिशनपुरा, मुंगेर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने अपनी गलती को स्वीकार किया है और विधि सम्मत कारवाई की जाएगी ।मालूम हो कि दोनों युवकों ने इससे पहले वाले फेज में मोतिहारी और अररिया केंद्र में एग्जाम दिया था।



























