KatiharNews:छोहार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,मृतक मनीष मंडल के परिजनों से मिल जताई संवेदना

SHARE:

समेली/कटिहार- प्रखंड के छोहार पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरारी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई युवक मनीष कुमार मंडल की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कुछ दिनों पूर्व छोहार पंचायत निवासी मनीष कुमार मंडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

इस घटना के बाद तौकीर आलम मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। तौकीर आलम ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कटिहार के पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक वे इस मामले को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कानून – व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं।

अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सरदार संजू सिंह, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल, सरपंच प्रतिनिधि मधुकर कुमार, पंचायत समिति सदस्य विलास हरी,उप मुखिया संजय चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विकास चौधरी, राहुल भारती,भोला साह, डूमर पंचायत के पूर्व उपसरपंच प्रतिनिधि मनोवर आलम, वार्ड सदस्य सिराजुल आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।मृतक के परिजनों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई