बकाया भुगतान व पेंशन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया हड़ताल

SHARE:

बारसोई / कटिहार – बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के आह्वान पर शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में यह प्रदर्शन महिला नेत्री जूही महबूबा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक महबूब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हड़ताली कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें थीं ।

अगस्त 2025 से बकाये प्रोत्साहन एवं सामाजिक पारितोषिक मद की राशि का अविलंब भुगतान किया जाए, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों के समान 65 वर्ष की जाए तथा सेवानिवृत्ति पर रिटायरमेंट पैकेज एवं पेंशन लागू किया जाए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की धुरी बनकर कार्य करती हैं, किंतु आठ माह से अधिक समय से प्रोत्साहन राशि के भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है,

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक मलिक नोऐद इस्लाम,अकाउंटेंट अनिल कुमार एवं बीसीएम आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद हड़ताल समाप्त की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई