पुलिस महानिरीक्षक ने किया मनिहारी थाना का निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुनवाई के दिये निर्देश

सूखा नशा की बढती प्रवृति को बताया चुनौती. इसकी सप्लाई चेन को धवस्त करने की दिशा में रणनीति के तहत कार्य करने के दिये निर्देश

दियरा क्षेत्रों में रहेगी पैनी नजर, संगठित अपराध व अपराधी गिरोहों को पनपने नहीं दिया जाएगा – आईजी

महिला सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल

मनिहारी /कटिहार – शुक्रवार को पुर्णियां पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया।उनके आगमन पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा गार्ड आफ आनर दी गई ।

आईजी ने मनिहारी थाना क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं व इस दिशा में की गयी पुलिया कार्रवाई की जानकारी ली।उन्होने अपराध व लंवित कांडों के निष्पादन के प्रति संतोष जताया, लेकिन कांडों के प्रतिवेदन व इसकी समुचित प्रवृष्टि के उदासीनता से असंतोष जताते हुए इस दिशा मे सुधार के निर्देश दिये। कहा ड्राई स्टेट बिहार में सूखानशा के प्रति बढती प्रवृति एक नयी चुनौती है.

सीमांचल के जिलों में पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा मे रणनीति बनाकर इसकी सप्लाई स्रोत पर प्रहार करने के निर्देश दिये गये हैं।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता मे शामिल बताया।


उन्होनें मनिहारी थाने में जनता की समस्या की सुनवाई के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये। आईजी  ने मनिहारी थाना के सिरिसता कार्यालय का निरीक्षण, परिसर की साफ सफाई, सुरक्षा, व अन्य विभागों का भी मुआयना किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित बडी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!