कटिहार /सतेंदु सुमन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। समर्पण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री किशोर जयसवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो,जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि किशन जयसवाल का अंग वस्त्र देकर अभिनंदन और स्वागत किया। वही अपनी अध्यक्षता में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन आज भी संगठन, सेवा और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका विचार पथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का सतत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे कि “दीन-दुखियों और गरीबों की सेवा कर ली, उनके आंसू पोंछ दिए, तो उनकी आंखों में आपको साक्षात भगवान दिखाई देंगे। मुख्य अतिथि किशोर जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पाथेय मानकर हम गरीबों की सेवा में जुटे हैं।
उनका अंत्योदय का सिद्धांत हमारी प्रेरणा है। देश को एकात्म मानववाद के रूप में आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ऐसा श्रेष्ठ विचार दिया है, जो विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की नींव है। इस अवसर पर मंच आसान सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार पूर्वक उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताने का कार्य किया इस अवसर पर कार्यक्रम में सीमा झा,वीरेंद्र यादव ,महेंद्र झा ,बबन झा,शिवशंकरसरकार, प्रमोद महतो, राजेश शर्मा,अभिषेक सिंह ,प्रियंका सिंह,शोभा जयसवाल,नेहा किरण भास्कर सिंह,अजय दास सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




























