कटिहार में बजट लक्ष्य प्राप्ति समारोह कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार /सतेंदु सुमन

नगर पंचायत बारसोई के भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय बारसोई में बजट लक्ष्य प्राप्ति समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलआईसी सेटेलाइट शाखा बारसोई ने सत्र वर्ष 2025 – 26 के लक्ष्य को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व समय रहते ही गौरवपूर्ण तरीके से हासिल कर लिया है।

मौके पर बारसोई शाखा प्रबंधक मोहम्मद अमीनुजम्मा ने बताया कि शाखा के समस्त कर्मवीर अभिकर्ताओं के अथक प्रयास से उक्त बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली गई है।

मौके पर अभिकर्ता नौशाद अंसारी, सोहेल अख्तर, मंसूर आलम, निरंजन मजूमदार, प्रदीप साहा,अशोक रजक, मनोज सिंह, जितेंद्र विश्वास, तंजिलूर रहमान,हामिदुर रहमान, उदय दास,अजहरुल हक,अनीसूर रहमान, शमश खालिद, श्याम सोनी, सुविनय बोसाक,अबुल हयात एवं एलआईसी कर्मी शिवशंकर यादव, निर्मल बोसाक,राकेश बोसाक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई