किशनगंज:पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, कांडों के सफल निष्पादन एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इन्हें मंगलवार की शाम को क्राइम मीटिंग के दौरान सम्मानित किया गया।

अंजय अमन, थानाध्यक्ष पोठिया थाना, फुलेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा थाना, दीपु कुमार, थानाध्यक्ष एसीएटी थाना, संतोष कुमार, थानाध्यक्ष कोढ़ोबाड़ी थाना, अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष कुर्लीकोट थाना, मन्नु कुमारी, थानाध्यक्ष सुखानी थाना, कनकलाता, थानाध्यक्ष अर्राबाड़ी थाना, अंजनी कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष विशनपुर थाना शामिल है।

एसपी संतोष कुमार ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!