बहादुरगंज: थाना क्षेत्र के लौचा,कटहलबाड़ी एवं लोहगारा पिकेट में एक-एक छोटी गाड़ी एवं बहादुरगंज तथा टेढ़ागाछ थाना में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की दो बड़ी गाड़ी उपलब्ध कराने सम्बन्धी मांग पत्र बुधवार को जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार उनके कार्यालय वेशम में मिलकर सौंपा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत करते हुए कहा कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गये हैं, पश्चिम भाग में लौचा, पूर्वी भाग में कटहलबाड़ी एवं पूर्व-उत्तर भाग में लोहागड़ा उक्त क्षेत्रों में प्रायः आगजनी की घटना होते रहती है, जिससे जान माल का भाड़ी नुकसान होता है।चूंकि बहादुरगंज थाना में मात्र एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध है, सूचना उपरांत बहादुरगंज बाजार में ट्रैफिक जाम इत्यादि के कारण अग्निकांड स्थल में पहुंचने में घंटों लग जाता है, तब तक घर जल कर राख हो जाता है, ससमय नहीं पहुंचने से काफी नुकसान होता है। साथ ही साथ देर से पहुंचने पर कई जगह अग्निशमन के कर्मियों को भारी जनाक्रोश का भी सामना करना पड़ता है।
यदि तीनों पिकेट में तीन अग्निशमन की गाड़ी उपलब्ध रहेगी तो समय पर अग्निकांड स्थल पर पहुंचा जा सकता है एवं आग पर काबू पाया जा सकता है।
इसलिए आग्रह है बहादुरगंज एवं टेढ़ागछ थाना में अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ी, एवं तीनों पिकेट में तीन छोटी गाड़ी उपलब्ध कराने हेतु यथोचित कार्रवाई करने की पहल करने का मांग किया। इसपर पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


























