कटिहार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान अवसर

SHARE:

कटिहार /सतेंदु सुमन

कटिहार रेल मंडल के रेलवे अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर डीआरएम किरेंद्र नरह की निर्देश पर सीएमएस डॉ. वी दामोदर राज के कुशल मार्गदर्शन में व्यापक जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व रेलवे अस्पताल में पदस्थापित डीएमओ डॉ. निवेदिता मिश्रा द्वारा किया गया।

इस दौरान सीएमएस डॉ वी दामोदर राज के निर्देश पर मेडिकल विभाग द्वारा बरसोई, समसी और पूर्णिया रेलवे क्षेत्र के सभी स्कूलों, वेंडरों, सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य इकाइयों के बीच सीएमएस डॉ एंटीहेलमिंथिक कृमिनाशक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।

रेल प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान में स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, रेलकर्मियों के परिवारों, बच्चों, ओपीडी में आने वाले मरीजों और गैर-रेलवे सदस्यों को भी शामिल किया गया।

सभी हेल्थ यूनिट, सीएचआई एवं उनके कर्मचारियों ने मिलकर इस आउटरीच कार्यक्रम को सफल बनाया। वही सीएमएस डॉ वी दामोदर राज के कुशल मार्गदर्शन में कटिहार मंडल की यह पहल एक अनूठी स्वास्थ्य प्रोत्साहन साबित हुई, जिसमें लगभग 5,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। वही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से संपन्न यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि मंडल स्तर पर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका मुख्य लक्ष्य 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास में सुधार लाना है। जो प्रतिवर्ष 10 फरवरी और 10 अगस्त को आयोजित किया जाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई