प्रत्येक माह के 28 को होगा कांग्रेस का कार्यकर्ता बैठक – मीनाक्षी

SHARE:

कटिहार/सतेंदु सुमन

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किसान कांग्रेस कार्यालय मनसाही में प्रत्येक माह के 28 तारीख को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने बताया कि मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीनों प्रखंड के कार्यकर्ताओं का बैठक किसान कांग्रेस कार्यालय मनसाही में प्रत्येक माह के 28 तारीख को किया जाएगा। प्रत्येक माह के 28 को आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया जाएगा।

सभी कार्यकर्ताओं को 10 से 11 के बीच बैठक में उपस्थित रहना हैं।कार्यकर्ताओं में आपसी समंजन बैठाए रखना हैं,सामाजिक कार्यक्रम में अग्रसर रहना हैं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्तफा खान ने किया जबकि इसका नेतृत्व कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने किया । इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो. जमशेद आलम,आजाद कुमार यादव,खुर्शीद आलम उर्फ राजा,शहंशाह खान,मुस्तफा खान,संजय सिंह,अब्दुल गफूर आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई