कटिहार:जिला पदाधिकारी ने किया समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

SHARE:

अस्पताल में हो रहे गड़बड़ी को लेकर भड़के जिला पदाधिकारी

लापरवाही बरतने पर कई कर्मियों का वेतन काटने का निर्देश

कटिहार/सतेंदु सुमन

कटिहार – जिले के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी समेली का बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा के चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई।

वहीं निरीक्षण में अस्पताल में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर डीएम नाराज हो गए। लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह एवं हेल्थ मैनेजर देवभूषण को कड़ी फटकार लगाई और अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने,रिकॉर्ड दुरुस्त करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और अस्पताल की कार्यसंस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए।वहीं जिला पदाधिकारी ने दो आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, वहीं समेली प्रखंड के सीडीपीओ एवं सेविका से बच्चों से जानकारी लिया, वहीं बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर बच्चों को मिले यह हिदायद दिया, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका और सहायिका ससमय आंगनबाड़ी में उपस्थित होकर बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही, वहीं सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमिता को लेकर कड़ी फटकार लगाई।

समेली प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेली का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण किया, वही छात्रा से मिलकर उसके पढ़ाई, खाना, सैनिटरी पैड, सहित अन्य बच्चे से मिलकर जानकारी लिया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने धर्मपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, वही वर्ग के बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

प्रधानाध्यापक प्रमित कुमार भारती,लिपिक राजीव रंजन से छात्र छात्रों की संख्या, विधालय भवन,खेल मैदान,शिक्षक शिक्षिका एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण कर जानकारी लिया, वही प्रमुख अनुकंपा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू,उपप्रमुख दिलीप कुमार साह एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक, दवाई, एक्सरे, पैथोलॉजी, ऑक्सीजन, सहित अस्पताल में मांग रखा, जबकि अंचल में अग्निशमन वाहन मुहैया कराया जाए, समेली प्रखंड व अंचल भवन का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रामा अस्पताल सेंटर, समेली प्रखंड में थाना का निर्माण, डिग्री कॉलेज का स्थापना, खेल मैदान का निर्माण, सहित अन्य मांगों पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मांग रखी।

इस मौके पर एडीएम डाॅ. विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, सिविल सर्जन जितेंद्रनाथ सिंह,डीपीएम किसलय कुमार,बीडीओ सत्येंद्र सिंह, अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार, बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई