कटिहार:67 फीसदी किसानों का ई – केवाईसी एवं एफआर कार्ड बना – अभिषेक

SHARE:

कटिहार /सतेंदु सुमन

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं उन किसानों का ई- केवाईसी एवं एफ आर कार्ड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रखंड में 67 फीसदी किसानों ने अपना ई – केवाईसी एवं एफ आर कार्ड बनवा लिए हैं।

प्रत्येक गांव में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्य के लिए लगाया गया हैं। मनसाही प्रखंड में 5731 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं जिसमें बुधवार को दिन के 2:45 तक 3856 किसानों का ई – केवाईसी एवं एफ आर कार्ड बनाया गया हैं।

शेष किसान अविलंब अपने किसान सलाहकार सहित अधीनस्थ कर्मचारियों से ई – केवाईसी एवं एफ आर कार्ड अवश्य बना ले । उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि मिलेगी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने भी कई शिविर का भ्रमण किया। इस अवसर पर किसान सलाहकार धर्मवीर राय सहित किसान मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई