न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :छिनतई करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार में चेन स्नेच के आरोप में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।मालूम हो कि सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले के रहने वाले इन दोनों युवकों पर आरोप है की हाल में ही इन दोनों युवकों ने एक रेलवे गार्ड से मोबाईल स्नेच करने की भी कोशिश किया था ।

लेकिन उसमें यह लोग नाकाम रह गया था, रेलवे गार्ड ने मोटरसाइकिल लेकर भागने के क्रम में मोटरसाइकिल की नंबर को याद कर लिया था इसी आधार पर पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि दोनों ने अपने काबुल नामा में शिकार किया है की हाल में इसी इलाके में एक महिला से जो सोने की चेन की लूट हुई थी उसे इन दोनों ने ही अंजाम दिया था,आरोपी युवकों में से एक की पहचान लूट के शिकार महिला ने भी कर लिया है । जिसका चेन स्नैचिंग हुआ था, फिलहाल पुलिस आगे लूटे गए चेन को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

Share this news

Leave a Comment