दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज में धूमधाम से वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज में वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 45 शानदार प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संदेशों का अनूठा समावेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत कलश स्थापना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को पावन बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने 26/11 मुंबई हमले पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने शहीदों की शहादत को सलाम किया। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक ने दर्शकों को गहरे विचार करने पर मजबूर कर दिया।

छठ पूजा पर केंद्रित प्रस्तुति ने सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया, जबकि ड्योढ़ी (देउड़ी) पर आधारित कार्यक्रम ने स्थानीय विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। संगीतमय प्रस्तुतियों, नृत्य और भाषणों ने समारोह को और भी भव्य बना दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर आसिफ इकबाल और प्रधानाचार्य फ्रेंच इकबाल ने अपने संबोधन में इस भव्य आयोजन की सफलता पर गर्व जताया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा। कार्यक्रम की सफलता में  विवेक धवन, मो जकी , मो अंजार , कुशेश कुमार प्रियंका कुमारी राखी , शाहजहां ने सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, कमरुल हुदा,मुजाहिद आलम,अधिवक्ता शिशिर कुमार दास,निखत कलीम,जहीदुर रहमान, शफी अहमद, मज़हरुल हसन,मिक्की साहा ,अतुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!