अररिया /बिपुल विश्वास
नीतीश कुमार द्वारा आज अररिया जिलावासियों द्वारा की गई सभी मांगों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। इस मौके पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जिला में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु 401.78 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 14 करोड़ 10 लाख 91 हजार रुपए आवंटित किए जाएंगे । फारबिसगंज में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 115 करोड़ 64 लाख 55 हजार रुपए आवंटित किए जाएंगे। अररिया कुर्साकांटा- कुआरी- सिकटी पथ को 152 करोड़ 7 लाख 67 हजार की राशि से चौड़ीकरण किया जाएगा। सुकैला मोड़ से भरगामा भाया महथावा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 92 करोड़ 82 लाख 66 हजार रुपये दिए जाएंगे।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रगति यात्रा के दौरान अररिया वासियों से किये गए सभी मांग पूरी करने के लिए अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया है।






























